Wednesday 30 April 2014

योग गुरु रामदेव द्वारा की गई दलित विरोधी टिप्पणी पर 'दलित लेखक संघ' अपना रोस प्रकट करते हुए इसकी घोर निंदा व उचित कार्यवाही की मांग करता है !
महासचिव- हीरालाल राजस्थानी

Sunday 2 March 2014

दलि‍त लेखक संघ की कार्यकारि‍णी ने आज यह नि‍र्णय लि‍या कि‍ नये सदस्‍यों का पंजीकरण खोल दि‍या जाये। आज से संघ में नये सदस्‍य शामि‍ल हो सकते हैं। 18 वर्ष से अधि‍क आयु के सभी लेखकों /नवलेखकों /लेखि‍काओं अथवा लेखन से जुड़ने वाले सभी इच्‍छुक साथि‍यों का इस में स्‍वागत है। 
सदस्‍यता शुल्‍क - 50 रू वार्षि‍क  (छात्र-छात्राओं हेतु)
                      200 रू वार्षि‍क (अन्‍य सभी के लि‍ए) 
सदस्‍यता तथा अन्‍य जानकारि‍यों  के लि‍ए सम्‍पर्क करें-
                                      श्री हीरालाल राजस्‍थानी, महासचि‍व, दलि‍त लेखक संघ, 09910522436 
                                       डा. नीलम,  सदस्‍य, कार्यकारि‍णी, दलि‍त लेखक संघ,    09968173566

दलि‍त लेखक संघ, डा. अम्‍बेडकर के सामाजि‍क, राजनैति‍क और आर्थि‍क दर्शन को समर्पि‍त संगठन है। लेखकों की पुस्‍तकों पर चर्चा, सेमि‍नार, कार्यशाला आदि‍ कार्य, संघ का कार्यक्षेत्र है। नए लेखकों के मार्गदर्शन और परि‍ष्‍कार का कार्य, संघ अपनी जि‍म्‍मेदारी मानता है। 
लेखकों के साथ ही, स्‍वतंत्रता, समानता और मैत्रीभाव के प्रबल पक्षधर संस्‍कृति‍कर्मी और सामाजि‍क कार्यकर्ताओं का भी संघ में सदस्‍य बनने हेतु स्‍वागत है। 

हीरालाल राजस्‍थानी
महासचि‍व
दलि‍त लेखक संघ
09910522436 

Wednesday 26 February 2014

'दलित लेखक संघ' उन हितों का पक्षधर है जो मानवीय मूल्यों पर आधारित है और यह केवल दलितों का ही संघर्ष नहीं है बल्कि उन सभी संवेदनशील लोगों का संघर्ष है जो समतामूलक व जातिविहीन समाज की स्थापना चाहते हैं !

Friday 21 February 2014

'दलित लेखक संघ' को विश्व पुस्तक मेला (नेशनल बुक ट्रस्ट) ने काव्य-गोष्ठी के लिए स्थान देकर सहयोग किया है !
स्थान : हाल न. 18,( लेखक मंच) प्रगति मैदान दिल्ली !
दिनांक : 23 फरवरी (रविवार ) 2014 !
समय : सुबह 10:30 बजे !
अध्यक्षता : डॉ. अजय नावरिया
मुख्या अतिथि : अशोक पाण्डे
विशिष्ट अतिथि : सुदेश तनवर, हेमलता महिश्वरी
कविगण : फरहा कुरैशी, ओंकार मीणा, शीलबोधि, राज वाल्मीकि, कौशल पंवार,
सुमित्रा महरोल और अन्य !
सञ्चालन : हीरालाल राजस्थानी
इस कार्यक्रम आप सभी सादर आमंत्रित हैं !
निवेदक : महासचिव (दलेस)
 —

Monday 3 February 2014

दलित लेखक संघ का सातवां चुनाव सम्पन !

दलित लेखक संघ का सातवां चुनाव सम्पन !


आज दिनांक 02/02/2014 रविवार को सुबह 10:00 बजे दलित लेखक संघ के चुनाव हेतु कार्यकारिणी और जरनल बॉडी कि मीटिंग आयोजित की गई !
इससे पूर्व की कार्यकारिणी, जुलाई 2013 में भंग हो चुकी थी ! सभी पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्याग- पत्र दे दिए थे और नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए पिछले सात महीने से लगातार प्रयास किये जा रहे थे ! संघ के सदस्य ने यह तय किया कि 02/02/2014 को अनिवार्य रूप से चुनाव होंगे !
इसके परिणाम स्वरुप आज दिनाक 02/02/2014 को निम्न पदाधिकारी नियुक्त किये गए :-
1)अध्यक्ष माननीय डा. अजय नावरिया
2)उपाध्यक्ष माननीय शीलबोधि
3)महासचिव माननीय हीरालाल राजस्थानी
4)कोषाध्यक्ष माननीय कैलास चंद चौहान
को सर्वसम्मति से चुना गया ! अन्य सदस्य यथावत रहेंगे ! माननीय रजनी तिलक कार्यकारिणी कि सदस्य रहेंगी !

'महासचिव'
हीरालाल राजस्थानी